गिर्वा: जिले के पुरोहितों की मादड़ी अंडरपास में टूटी लोहे की ग्रिल, हादसों का खतरा बढ़ा
Girwa, Udaipur | Mar 3, 2025 उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर 1 स्थित अंडरपास में बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल पिछले एक महीने से टूटी हुई है। इससे रोजाना 6-7 दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रिल के तार ऊपर आ गए हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। क्षेत्रीय पार्षद ने यूडीए को कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।