गिर्वा: नगर निगम ने हरिदास जी की मगरी व यादव कॉलोनी में बिना स्वीकृति और स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण को किया सीज
Girwa, Udaipur | Mar 3, 2025 नगर निगम ने हरिदास जी की मगरी व यादव कॉलोनी में अवैध निर्माण को किया सीज। दरअसल नगर निगम उदयपुर ने सोमवार सुबह शहर में अलग-अलग जगह नियम विपरीत निर्माण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने सबसे ज्यादा हरिदास जी की मगरी में सात बिल्डिंग तो यादव कॉलोनी में एक निर्माण को सीज किया है।