गिर्वा: उदयपुर जिले के खेमली कॉनकोर डिपो से पहली एक्सपोर्ट ट्रेन हुई रवाना
Girwa, Udaipur | Mar 3, 2025 उदयपुर, 03 मार्च 2025 – मेर्सक शिपिंग लाइन के सहयोग से डायरेक्ट पोर्ट एंट्री (डीपीई) अभियान के तहत खेमली कॉनकोर डिपो से पहली एक्सपोर्ट ट्रेन मूंदड़ा पोर्ट के लिए रवाना हुई। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजू भूतड़ा, उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता समेत कई उद्योगपतियों और रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति रही। यह पहल मेवाड़ के उद्योगों को तेज, कुशल और विस्तार देगीl