यमुनानगर : कपाल मोचन मेला आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रदेशवासियों को मिली 187 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सौगात
कपाल मोचन, आदिबद्री सहित चार प्रमुख तीर्थों के विकास के लिए गठित किया श्राइन बोर्ड
धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास को भी प्राथमिकता - मुख्यमंत्री जी
हरियाणा की धरती पर आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक एकता की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक मेला श्री कपाल मोचन-आदि बद्री मेला शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। मेले के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कपाल मोचन ऐसा पावन स्थल है, जहाँ विभिन्न धर्मों और सम्प्रदायों की आस्था एक साथ दिखाई देती है।
इस अवसर पर केंद्रीय विरासत एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरु घर में माथा टेका और हवन यज्ञ के साथ श्री कपाल मोचन श्री आदिबद्री मेले का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने कपाल मोचन, ऋण मोचन और सूरजकुंड सरोवरों का अवलोकन भी किया।