नवादा: देसी शराब मामले में उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्र से महिला सहित तीन शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।इस दौरान देसी शराब के मामले में एक महिला समेत तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार लोग के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने से पूर्व मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया।