नवादा: नवादा के जोरावरडीह गांव में नवजात शिशु का शव पुलिस ने किया बरामद इलाके में फैली सनसनी।
Nawada, Nawada | Apr 8, 2024 नवादा जिले के जोरावरडीह गांव में एक नवजात शिशु का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जोरावरडीह गांव के बधार में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।