बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स के मुताबिक बीती 31 अगस्त को समय करीब 11 बजे उसकी बेटी घर से गायब हो गई शख्स के मुताबिक बेटी के गायब होने के बाद उसे आस पास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा इसके बाद जानकारी मिली कि थाना पुलभट्टा के ग्राम सतुईया निवासी आरोपी युवक पंकज पुत्र रामकिशोर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।