जलालाबाद थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी अनवर अली बीती शाम मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। दवा लेकर वह अपने घर के लिए लौट रहा था तभी रामतला रोड पर रजनीश मेंबर के टेंट हाउस के सामने दो बाइक सवार आए और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।