जलालाबाद: जलालाबाद क्षेत्र के मतदेय स्थल कोला व ठिंगरी के संवेदनशील मतदान केंद्र का डी एम व एसपी ने किया निरीक्षण
शाहजहाँपुर के जलालाबाद व अल्हागंज क्षेत्र में उमेश प्रताप सिंह जिलाधिकारी व अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्रों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों कोला व ठिंगरी का निरीक्षण किया। जहाँ जो कमियां मिली उन्हे तत्काल सही कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से भी बातचीत भी की।