जलालाबाद: वसीयत कटवाने के लिए जलालाबाद मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण की सदमे से हुई मौत, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में उसे समय हड़कंप मच गया जब गांव मजरा कटरिया निवासी गया चंद पुत्र ज्वाला सिंह उम्र 61 साल अपनी पूर्व में किए गए वसीयत को कटवाने के लिए पहुंचे। तहसीलदार के कार्यालय के सामने पहुंचते ही वह जमीन पर गिर पड़े उनकी मौत हो गई ।आनन फानन में मृत पड़े ग्रामीण के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है