शाहजहांपुर जनपद के गांव ठिगरी में बीते दो दिन से बिजली की सप्लाई ठप पड़ी हुई है, जिसकी वजह से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण महावीर सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव खखूड़ी में बिजली का खम्भा टूटने से बिजली की सप्लाई ठप हुई है।