जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी विनोद कुमार के साथ मज़दूरी करने दौरान दूसरे मजदूर ने मारपीट कर दी। वहीं, पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमेंट की बोरी खोलने को लेकर झब्बू ने आकर जाति सूचक शब्दों से गलियां दी व फावड़ा उठाकर प्रार्थी के ऊपर चला दिया जिससे वह घायल हो गया।