ढीमरखेड़ा: सड़क किनारे टाइगर का शिकार, गाय को घसीटते कैमरे में कैद ढीमरखेड़ा के शाहडार जंगल में दिखा रोमांचक और चिंताजनक नजारा
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के शाहडार जंगल में आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक वीडियो सामने आया जिसमें एक बाघ द्वारा गाय का शिकार किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाघ गाय को घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और वन्यजीव प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है