बदायूं: जहानाबाद के प्रधान पर मजदूरी के रुपए नहीं देने का आरोप, डीएम से की गई शिकायत
Budaun, Budaun | Jul 16, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के दूधे नगर गांव का रहने वाला जयसिंह राजमिस्त्री है। जयसिंह ने बताया कि उसने बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जहानाबाद गांव के प्रधान से चार महीने पहले नाला बनाने का ठेका लिया था। प्रधान ने कुछ रुपए तो दे दिए । लेकिन अभी प्रधान पर उसके 44 हजार 700 रुपए बाकी हैं । जिसे प्रधान नहीं दे रहा है। जिसकी जयसिंह ने डीएम से शिकायत की।