बदायूं: बदायूं के रौली गांव में दरवाजे पर शोर मचाने से मना करने पर एक युवक ने एक व्यक्ति को पेचकस से मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 16, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के रौली गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रामचंद्र पुत्र सूबेदार ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके घर के दरवाजे पर शोर मचा रहा था। जब उसने युवक से शोर मचाने को मना किया तो उस युवक ने उसको पेचकस मारकर घायल कर दिया ।