मलिहाबाद: क्राइम टीम व काकोरी पुलिस ने अवैध गांजा और चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
क्राइम टीम व काकोरी पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से अवैध गांजा और चरस बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और वहां से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।