मलिहाबाद: रामनगर, बाजार गांव और नारू खेड़ा में छापेमारी के बाद 80 लीटर अवैध कच्ची शराब और 200 किलो लहन बरामद
थाना माल अंतर्गत रामनगर, बाजर गाँव , नारू खेड़ा में आबकारी विभाग ने संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की। दौरान दबिश मौक़े से लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब और 200 किलो लहन बरामद हुआ। लहन को मौक़े पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किये गये। क्षेत्र में प्रवर्तन कार्य आगे भी जारी रहेगा।