गुना: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 7 मई को नेशनल हाईवे 46 बिलोनिया पर करेगी प्रदर्शन, विधायक ने की अपील
गुना जिले में किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग बिलोनिया पर 7 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे से गुना अशोकनगर के कांग्रेस नेता विशाल चक्का जाम जन आंदोलन करेंगे। 6 मई को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो जारी कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शामिल होने अपील की है।