मांट: अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Oct 1, 2026 मांट थाना पुलिस ने मुकेश पुत्र गिर्राज निवासी- गाँव दरबे, थाना मांट को 'नगीना जबरदस्त' मार्का के 20 देशी शराब के (पव्वे) के साथ बारहमासी चौराहे से दरवे की तरफ करीब 100 मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया है, आरोपी के खिलाफ थाना मांट पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।