कैराना: गांव मंडावर प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना में निवर्तमान प्रधान के पुत्र तनवीर 233 वोटों से जीते
गांव मंडावर के प्रधान अब्बास का बीमारी के चलते निधन हो गया था। दो दिन पूर्व गांव में प्रधान के रिक्त पद पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें 1534 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना हुई, जिसमें निवर्तमान प्रधान के पुत्र तनवीर को विजयी घोषित किया गया।