कैराना: कैराना ब्रिज के निकट यमुना नदी में डूबे तीसरे युवक का नहीं लगा सुराग, गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
राजस्थान के जनपद सीकर निवासी महेश, उसका भाई बोधु उर्फ जितेंद्र व लोकेश गत रविवार को अमावस्या के अवसर पर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। तभी वह तीनों कुंड में समा गए थे। गोताखोरों ने महेश व लोकेश के शव बरामद कर लिए थे। लेकिन, बुधवार शाम तक भी बोधु उर्फ जितेंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका। गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।