कैराना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम कैराना तहसील में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक संयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि बांग्लादेश में उग्र हिंसक घटनाएं हो रही है। विशेष समाज के उपद्रवियों द्वारा हिंदू समाज के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है और उनके धार्मिक स्थलों पर भी हमला करते हुए तांडव मचाया जा रहा है।