कैराना: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गोगवान गांव के युवक से ठगे गए चार लाख रुपये, पीड़ित ने एसपी को भेजा शिकायती पत्र
गांव गोगवान निवासी अकरम ने एसपी को भेजे गए पत्र में बताया कि पिछले दिनों झिंझाना क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी, जिसने खुद को एजेंट बताते हुए नौकरी दिलाने के एवज में उससे चार लाख रुपये लिए। इसके बाद जुलाई माह में उसे दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई भेजा गया। जहां उसे नौकरी नहीं मिली और वह वापस घर लौटा।