कैराना: बराला गांव में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पीड़ित ने दो भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बराला निवासी समीर ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी गांव के ही बाबर व उसका भाई सलमान घर में घुस आए, जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मापीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।