कैराना: पाकिस्तान से आम भिजवाने की वायरल खबरों को कैराना सांसद ने बताया फर्जी, कहा- कराएंगे कानूनी कार्रवाई
बुधवार को कई वेबसाइट व सोशल मीडिया पर खबरें तेजी के साथ वायरल हुई, जिनमें दावा किया गया कि पाकिस्तान उच्चायोग से कैराना से सपा सांसद इकरा हसन सहित कई सांसदों को आम की टोकरियां आई है। सूत्रों के हवाले से चलाई जा रही इस खबर को सांसद ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह फर्जी खबर चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगी।