सादाबाद: गोविंदपुर बॉर्डर के पास ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
जारऊ निवासी राजा पुत्र ओमवीर सिंह बाइक से जा रहा था। आगरा रोड पर गोविंदपुर बॉर्डर के पास एक ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। ग्रामीण उसे शानदार स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। डॉक्टर के द्वारा घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।