#Mandal - पंचायत समिति क्षेत्र के भाखलिया ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे जातिगत भेदभाव और मनुवादी सोच का अत्यंत ही दुखद दृश्य देखने को मिला !
सम्पूर्ण देश आज 80वा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मना रहा है लेकिन आजादी के 80 वर्षों के बाद भी ऐसी भेदभाव आधारित घटनाओ का सामने आना साबित करता है कि आज भी देश मे जाति के आधार पर भेदभाव कम नही हुआ है, दलितों को बरोबर बैठने पर भी ओछी मानसिकता के लोगो को तकलीफ हो जाती है !
मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त घटना में लिप्त जातिवादी असामाजिक तत्वों पर त्वरित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए ! ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कानून का इकबाल कायम हो सके !
Bhilwara, Bhilwara | Aug 16, 2026