शाजापुर: शाजापुर के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नए कानून की जानकारी दी, कलेक्टर, एसपी रहे माैजूद
शाजापुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर में नए कानून की जानकारी देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, अभिभाषक, अभियोजन अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आमजन व स्कूल विद्यार्थी माैजूद रहे।एसपी राजपूत ने नए कानून को लेकर जानकारी दी। कहा कि हम वो पीढी है जो इस नये कानून के लागू होने साक्षी बने है।