शाजापुर: डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल में हुआ आयोजन, डॉक्टरों का किया गया सम्मान
सोमवार एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के माैके पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉक्टरों का सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों के कार्यों की सराहना की गई। साथ ही जिला अस्पताल के डॉक्टरों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।