महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र नेपाल से बना दिव्यांग बच्चे आधार कार्ड
लखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र की पहल से चार वर्षीय दिव्यांग बच्चे दयूब कुमार का आधार कार्ड बन गया। नगर परिषद क्षेत्र के काली पहाड़ी निवासी नीतू कुमारी कई आधार केंद्रों का चक्कर लगाने के बावजूद अपने दृष्टिबाधित एवं लकवाग्रस्त बेटे का आधार कार्ड नहीं बनवा सकी थीं।फेसबुक पर सौरव कुमार द्वारा मदद की अपील के बाद जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। महिला सशक्तिकरण केंद्र की टीम ने सदर अस्पताल व आधार कर्मियों से समन्वय कर जन्म प्रमाण पत्र में आवश्यक सुधार कराया, जिसके बाद बच्चे का आधार कार्ड बन सका। इस दौरान परिवार को दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कन्या उत्थान योजना और महिला हेल्पलाइन 181 की भी जानकारी दी गई। परिजनों ने सभी सहयोगियों और जिला प्रशासन का आभार जताया।