गुना नगर: विवेक कॉलोनी में गुना अशोकनगर रोड पर बाइकों की हुई टक्कर, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती
गुना में कैंट थाना क्षेत्र की विवेक कॉलोनी में गुना अशोकनगर रोड पर बाइकों की टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल के वीडियो सामने आए हैं। प्राथमिक जानकारी में दोनों बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल होना बताए गए हैं। घायलों को मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उपचार जारी है। सूचना पर कैंट पुलिस की टीम भी पहुंची।