गुना नगर: गुना में सांसद केपी यादव ने पासपोर्ट सेवा केंद्र के किया उद्घाटन पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने उठाए सवाल
गुना में प्रधान डाकघर में संसद के पी यादव ने 24 फरवरी को पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया है। अचानक हुए उद्घाटन को लेकर गुना से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 3 तारीख को विदेश मंत्री और सिंधिया जी को आना था। सांसद भी मौजूद रहते। केंद्र सरकार के दफ्तर को ऐसे अनऑफिशियली इनॉग्रेट करना मुझे नहीं लगता अक्लमंदी का काम है।