गुना नगर: दुकानों से खाद्य वस्तुओ के सैंपल लेने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों की पुराना गल्ला मंडी में हुई बैठक
गुना में कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके विरोध में किराना मर्चेंट एसोसिएशन और व्यापार एवं उद्योग महासंघ पुराना गल्ला मंडी में बैठक हुई। अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सैंपल कार्यवाही के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। प्रशासन से बात करेंगे हम निर्माता नहीं हैं, व्यापारियों का ध्यान रखा जाए।