गुना नगर: बीजी रोड बाईपास पर पुरानी रंजिश में एक युवक ने दो लोगों पर मारपीट करने के लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र के बीजी रोड बाईपास पर न्यू हॉलैंड शोरूम पर काम करने वाले विशाल ओझा ने पुरानी रंजिश में दो लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। फरियादी विशाल ओझा ने शिकायत में पुलिस को बताया, दोपहर के समय शोरूम के बाहर चाय पी रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।