जमुई: पटना ले जाने के दौरान मतासी के पास 102 एंबुलेंस का तेल खत्म, दो घंटे तड़पने के बाद मरीज ने तोड़ा दम
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 जेन प्लस कंपनी द्वारा संचालित 102 एम्बुलेंस आज महज 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही दम तोड़ दी है, यानि एंबुलेंस का तेल ही खत्म हो गया, इस दौरान बढ़ती तापमान और भीषण गर्मी का दंश झेलते हुए मरीज ने भी दो घंटे तक तड़प कर एम्बुलेंस में ही अंतिम सांसे छोड़ दी। नतीजतन दूसरी 102 एम्बुलेंस से शव को गुरुवार की शाम 5:00 बजे वापस सदर अस्पताल लाया गया।