इस्माइलपुर: भवानीपुर से शादी की नीयत से फरार अपहृता बरामद
वादिनी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री 28 जून को नवगछिया स्कूल गई थी, जो घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सोनू कुमार यादव, पिता टुनटुन यादव, अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 46/24 दर्ज किया गया।