प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत शहर के एटीएल ग्राउंड में 504 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत शहर के एटीएल ग्राउंड में गुरुवार को दोपहर 3 बजे 504 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।जिसमें 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी सकुशल संपन्न किया गया। बारात की अगवानी सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया जबकि इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।