लखीसराय: किऊल स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री को उसका छूटा हुआ बैग लौटाया
पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के किउल पोस्ट ने गाड़ी संख्या 13334 डाउन में छूटा यात्री राकेश कुमार का बैग सुरक्षित बरामद किया. RPF किऊल पोस्ट द्वारा रविवार अपराह्न 1:35 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार रेल मदद से सूचना मिलने पर प्लेटफार्म 5 से बैग उतारा गया. सत्यापन के बाद करीब आठ हजार रुपये मूल्य का सामान सही सलामत यात्री को सौंपा गया।