एक इंसान… कई जिंदगियां!
बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में ‘जुग जुग जियो’ अभियान के तहत अंग एवं नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सकों, कर्मचारियों और सहयोगियों ने रैली में शामिल होकर लोगों को अंगदान और नेत्रदान के लिए जागरूक किया।
👁️ किसी का नेत्रदान किसी की दुनिया में रोशनी ला सकता है।
❤️ अंगदान किसी जरूरतमंद को जिंदगी का नया मौका दे सकता है।
रैली के जरिए लोगों से अंग एवं नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और दानदाता के रूप में आगे आने की अपील की गई।
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त–8 सितंबर) के तहत BGH में पोस्टर मेकिंग, क्विज और अन्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
क्योंकि जिंदगी सिर्फ जीने का नाम नहीं…
किसी और की जिंदगी रोशन कर जाना भी जिंदगी है। ❤️
#bokaro #BGH #BokaroNews #OrganDonation #EyeDonation
Chas, Bokaro | Sep 2, 2026