बड़ौत: बड़ौली गांव में मां की गला रेतकर हत्या, शव को कंधे पर ले जाकर गन्ने के खेत में दबाया; आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Baraut, Bagpat | Mar 5, 2025 बड़ौली में माँ की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मंगलवार को एक बेटा मां की हत्या के बाद शव को कंधे पर उठाकर खेत में ले गया और गन्ने के खेत में दबा दिया। थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादी से लौटा, तो उसकी मां से उसका झगड़ा हो गया। जिसके बाद सोते समय दराती से गला रेट कर वारदात की।