रॉबर्ट्सगंज: सजौर गांव के पास बाइक सवार युवक दूसरी बाइक से टकराए, एक युवक की मौत, दोनों युवक पिकनिक से लौट रहे थे
सोनभद्र में पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है,बताया जा रहा है कि करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा निवासी दोनों युवक डोगिया जलाशय और धंधरौल बांध घूमने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे,इसी दौरान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर के पास उनकी बाइक दूसरी खड़ी बाइक से टकरा गयी।