पाली: दुर्घटना में मृत युवक के शव को पाली बस स्टैंड चौराहे पर रखकर जाम लगाने वाले 6 नामजद सहित 25 पर दर्ज हुआ मुकदमा
Pali, Lalitpur | Jun 18, 2026 बीते रविवार को कस्बा पाली निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।उक्त मामले में मृतक की परिजनों सहित अन्य लोगों द्वारा कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर मृतक के शव को रखकर जाम लगाया था। साथ ही कुछ उपद्रवियों ने अनावश्यक रूप से अशांति फैलाने का प्रयास किया था। उक्त मामले में पुलिस ने 6 नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की है।