लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे राहुल यादव को किया गिरफ्तार, जो बड़ी घटनाओं को अंजाम देता था
आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में देवगांव पुलिस ने एक ऐसे शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है । जो लोगों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाता और तमंचे के बल पर लूटपाट करता था ।