Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 22.07.2026* ================== जिला पदाधिकारी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा की; शत-प्रतिशत 'फार्मर आईडी' बनाने और बीज वितरण के निर्देश ​जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैमूर जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। बैठक में एग्री स्टैक (AgriStack) योजना, बीज वितरण तथा उद्यान निदेशालय की योजनाओं की प्रगति पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। एग्री स्टैक योजना के तहत कैमूर जिले में अब तक 80% किसानों की फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र) बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले के जिन सभी किसानों के पास अपनी जमाबंदी है, उनका किसान पहचान पत्र बनाना अनिवार्य है। इस कार्य को शीघ्रता से 100% पूरा करने का आदेश दिया गया है। ​ बीज वितरण योजना के तहत जिले को प्राप्त सभी प्रकार के बीजों को यथाशीघ्र किसानों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को निदेश दिया गया कि वे किसानों को बीजों के सही उपयोग और विभागीय जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं। उद्यान निदेशालय द्वारा स्वीकृत योजनाओं, विशेष रूप से नारियल विकास योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसानों से अपील की गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूर्ण कर लें, ताकि योजना का पारदर्शी लाभ उन्हें मिल सके। ​जिलाधिकारी का संदेश: "विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े किसान तक पारदर्शी तरीके से और समय पर पहुँचना चाहिए। फार्मर आईडी बनने से किसानों को भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं और अनुदान का सीधा लाभ मिलेगा।" Information & Public Relations Department, Government of Bihar

24 views | Kaimur, Bihar | Jul 23, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 24.07.2026*
==================

सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन": बिहार सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

​आज दिनांक 24.07.2026 को उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत 100 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए 25 जुलाई 2026 को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

​बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश:
​लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था: जिला, सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) दिखाने हेतु एलसीडी/प्रोजेक्टर्स तथा इंटरनेट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें।

​जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी।

​जन-जागरण एवं प्रचार-प्रसार: "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, जीविका बाल विकास परियोजना, BDO और BPRO को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आज ही सभी तैयारियाँ पूरी करने का निदेश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 24.07.2026* ================== सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन": बिहार सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक ​आज दिनांक 24.07.2026 को उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विगत 100 दिनों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। इसके लिए 25 जुलाई 2026 को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। ​बैठक के प्रमुख बिंदु एवं दिशा-निर्देश: ​लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था: जिला, सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) दिखाने हेतु एलसीडी/प्रोजेक्टर्स तथा इंटरनेट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे जुड़ सकें। ​जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। ​जन-जागरण एवं प्रचार-प्रसार: "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के सौ दिन" अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, जीविका बाल विकास परियोजना, BDO और BPRO को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आज ही सभी तैयारियाँ पूरी करने का निदेश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 18.07.2026*
==================

कैमूर (भभुआ) में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में NCORD की बैठक; मादक पदार्थों की जब्ती बढ़ाने और जन-जागरूकता पर जोर

दिनांक 18-07-2026 को  जिला पदाधि‌कारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) के अध्यक्षता में NCORD का बैठक आयोजित की गयी। 

बैठक में अधीक्षक महानिषेध, कैमूर (भभुआ) एवं संबधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा NDPS Act में जब्ती को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। सूखे नझे के बारे में जनजागरुकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 18.07.2026* ================== कैमूर (भभुआ) में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में NCORD की बैठक; मादक पदार्थों की जब्ती बढ़ाने और जन-जागरूकता पर जोर दिनांक 18-07-2026 को जिला पदाधि‌कारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) के अध्यक्षता में NCORD का बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधीक्षक महानिषेध, कैमूर (भभुआ) एवं संबधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा NDPS Act में जब्ती को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। सूखे नझे के बारे में जनजागरुकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 18, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 17.07.2026*
==================

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, भव्य और सुचारू रूप से मनाने के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, गणमान्य व्यक्ति, अपर समाहर्ता,  सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आयोजित हों। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मुख्य समारोह स्थल पर आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों की व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का उत्सव होता है, अतः इसकी तैयारी में कोई कोताही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 17.07.2026* ================== स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारी हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज समाहरणालय स्थित माँ मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, भव्य और सुचारू रूप से मनाने के लिए समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, गणमान्य व्यक्ति, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों को उनके दायित्व सौंपे गए। जिला पदाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह के सभी कार्यक्रम गरिमामय, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आयोजित हों। उन्होंने समारोह स्थल की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मुख्य समारोह स्थल पर आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों की व्यवस्था, झंडोत्तोलन कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का उत्सव होता है, अतः इसकी तैयारी में कोई कोताही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 17, 2026

समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक 15.07.2026*
==================

भभुआ में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत मल्टी जिम का उद्घाटन

आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे नगर परिषद, भभुआ के वार्ड संख्या 07 स्थित पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में माननीय मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत स्थापित मल्टी जिम का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक, भभुआ विधानसभा क्षेत्र (205), श्री भरत बिंद के कर-कमलों द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में नगर सभापति, नगर परिषद भभुआ श्रीमती रविता पटेल, विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षगण, समाजसेवी, उप विकास आयुक्त, कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद भभुआ, जिला खेल पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर परिषद भभुआ तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत स्थापित यह मल्टी जिम युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 15.07.2026* ================== भभुआ में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत मल्टी जिम का उद्घाटन आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे नगर परिषद, भभुआ के वार्ड संख्या 07 स्थित पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में माननीय मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत स्थापित मल्टी जिम का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक, भभुआ विधानसभा क्षेत्र (205), श्री भरत बिंद के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में नगर सभापति, नगर परिषद भभुआ श्रीमती रविता पटेल, विभिन्न प्रमुख राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षगण, समाजसेवी, उप विकास आयुक्त, कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद भभुआ, जिला खेल पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर परिषद भभुआ तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत स्थापित यह मल्टी जिम युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Kaimur, Bihar | Jul 17, 2026