कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर पोषण सखी दीदियों ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचकर शनिवार शाम करीब पांच बजे पोषण सखी दीदियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान पोषण सखी दीदियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि पिछली सरकार में सीएम हेमंत सोरेन द्वारा पोषण सखी के फिर से बहाली के निर्णय लिया गया था।