प्रतापगढ़: नगर कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर चिलबिला में गुंडा टैक्स न देने पर महिला और उसके बच्चों की हुई पिटाई, SP से की गई शिकायत
नगर कोतवाली के रंजीतपुर चिलबिला निवासिनी जया गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता ने सोमवार शाम करीब 4.30 बजे एसपी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की दबंग पड़ोसियों द्वारा उनसे गुंडा टैक्स मांगा जा रहा है। ना देने पर उन्हें और उनके बच्चों को जमकर मारा पीटा गया शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की है।