प्रतापगढ़: बीबीपुर गांव में घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास, पुलिस से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के बीबीपुर गांव की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया। उसकी कमर पड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर उसे पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। वह किसी तरह अपने को उससे छुड़ाकर बाहर भागी। शोर मचाया तो उसके घर के अन्य लोग आ गए।