बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात
चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्री बंशीधर नगर के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।