लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक संदीप दुबे व मय हमराह फोर्स ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी अनुराग उर्फ करन पासी को कस्बा गंभीरपुर से गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।