बक्सर: 29 जून से नई समय सारणी के अनुसार पर चलेंगी बक्सर व डुमरांव की अदालतें
Buxar, Buxar | Jun 26, 2026 व्यवहार न्यायालय बक्सर एवं अनुमंडल न्यायालय डुमरांव की सभी अदालतें 29 जून से अपने नियमित समय पर संचालित होंगी। न्यायालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब न्यायिक कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे। वर्तमान में लागू मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था 27 जून तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद नियमित समय-सारिणी लागू कर दी जाएगी।